1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 25 अगस्त को दुर्लभ संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मनोकामना पूर्ण

25 अगस्त को दुर्लभ संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2018 02:05 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 02:07 pm IST

पूर्णिमा के दिन इस प्रकार भगवान की पूजा करने से और साथ ही कुछ खास उपाय करने से आपकी बहुत सारी इच्छाएं कैसे पूरी हो सकती

Purnima
Purnima

मिथुन राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों की मधुरता को बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद श्री हरि की विधि-विधान से पूजा करने के बाद आसन पर बैठकर लक्ष्मी नारायण के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
‘ऊँ नमो भगवते लक्ष्मी नारायणाय।‘
आज के दिन आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपके दाम्पत्य संबंधों की मधुरता बरकरार रहेगी।

कर्क राशि
अगर आपके परिवार में कुछ समय से एक-दूसरे के बीच अनबन चल रही है, तो उस अनबन को दूर करने के लिये आज के दिन आपको भगवान श्री सत्यनारायण का व्रत करना चाहिए और किसी ब्राह्मण का आशीर्वाद लेना चाहिए, लेकिन अगर किसी कारणवश आप व्रत न रख पायें तो किसी ब्राह्मण को आदरसहित भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें और उन्हें दक्षिणा स्वरूप कुछ न कुछ जरूर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार में एक-दूसरे के बीच चल रही अनबन जल्द ही दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल