1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 अप्रैल को बन रहा है खास सयोंग, हर समस्या से निजात पाने के लिए राशिनुसार करें ये टोटका

13 अप्रैल को बन रहा है खास सयोंग, हर समस्या से निजात पाने के लिए राशिनुसार करें ये टोटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 12:24 pm IST

13 अप्रैल, शुक्रवार को बहुत ही खास संयोग है। इस दिन शुक्रवार होने के साथ-साथ प्रदोष व्रत पड़ रहा है। 

Shukra Pradosh Vrat
Shukra Pradosh Vrat

धनु राशि
अपने परिवार की सुख-शांति के लिये आज के दिन शाम के समय शिव मन्दिर में जाकर एक घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाएं। आपको बता दूं कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिये होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिये होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानी लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं। आज के दिन प्रदोष बेला में ये उपाय करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि
अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिये आज के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें। ऐसा करने से अपने बच्चों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशिनुसार उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल