1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Raksha bandhan 2017: भाई के विवाह में आ रही है अड़चने, तो बहन करें इस दिन ये उपाय

Raksha bandhan 2017: भाई के विवाह में आ रही है अड़चने, तो बहन करें इस दिन ये उपाय

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Aug 05, 2017 02:13 pm IST

अगर आपके भाई किस सफलता में कोई न कोई रुकावट आती है या फिर उसके सिर में बहुत ज्यादा कर्ज है, तो आप ये उपाय अपना कर अपने भाई को हर समस्या से निजात दिला सकती है।

pooja path- India TV Hindi
pooja path

धर्म डेस्क: हर बहन चाहती है कि उसका भाई दिन दोगुना रात चौगुना तरक्की करें। जिसके लिए वह न जाने क्या-क्या सपने भी देखती है। कई बहनें तो ऐसी भी होती है कि इन सपनों को पूरा करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा देती है। (Raksha Bandhan 2017: राशिनुसार इस रंग की भाई को बांधे राखी, मिलेगा दुर्भाग्य से मुक्ति)

बड़ी बहन अपने छोटे भाई को एक बच्चे की तरह रखती है। उसे किसी भी तरह की नजर या कष्ट न होने देती है। उसकी हर इचिछा पूरी करने की कोशिश करती है। अगर आपके भाई किस सफलता में कोई न कोई रुकावट आती है या फिर उसके सिर में बहुत ज्यादा कर्ज है, तो आप ये उपाय अपना कर अपने भाई को हर समस्या से निजात दिला सकती है। इन उपायों को रक्षाबंधन के दिन करने से अधिक फायदा मिलता है। जानिए इन उपायों को। (भूलकर भी इस राशि के जातक न देखे ग्रहण, पडे़गा बुरा असर)

  • अपने भाई को नजर दोष से बचाने के लिये रक्षाबंधन की रात को एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर उस पर से सात बार वारकर चूल्हे में जला दें। आपके भाई पर से सारे नजर दोष हट जायेंगे।
  • यदि आपके भाई से किसी ने बहुत पहले कोई उधार लिया था और अब वह देने का नाम नहीं ले रहा है तो रक्षाबंधन के दिन कपूर का काजल बनाएं और लोहे की सिलाई से काजल लेकर एक कोरे सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिखकर, जिससे पैसा वापस लेना है, कागज को एक भारी पत्थर के नीचे दबा दें। इससे जल्द ही भाई का रूका हुआ पैसा वापस आ जायेगा।

कपूर से काजल ऐसे बनाएं

  • दो मिट्टी के सकोरे लो, उसमें से एक में कपूर डालकर जला दीजिये और उसके ऊपर दूसरा सकोरा ढक दें। जब वह काला हो जाये तो उसमें सरसों का तेल डालकर, उसे उपाय के लिये उपयोग में लें। निश्चित ही आपका पैसा वापिस मिल जायेगा।   

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल