1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवती अमावस्या 2018: साल की पहली सोमवती अमावस्या, हर काम सिद्ध करने के लिए राशिनुसार करें ये टोटका

सोमवती अमावस्या 2018: साल की पहली सोमवती अमावस्या, हर काम सिद्ध करने के लिए राशिनुसार करें ये टोटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 11:31 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 03:20 pm IST

पुराणों के आधार पर सोमवार, मंगलवार या बृहस्पतिवार के दिन तथा अनुराधा, विशाखा एवं स्वाति नक्षत्रों में पड़ने वाली अमावस्या विशेष रूप से पवित्र मानी जाती है। आज सोमवती अमावस्या के दिन विभिन्न राशि वालों को अपनी अलग-अलग परेशानियों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारें में।

somvati amavasya
somvati amavasya

मिथुन राशि
अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो आज सोमवती अमावस्या के दिन चांदी के तार से बने नाग-नागिन की विधिवत पूजा करके, उन्हें शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही कालसर्प दोष के प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। य यह उपाय मिथुन राशि वालों के अलावा अन्य राशि वाले वो लोग भी कर सकते हैं, जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है। मिथुन राशि वालों के लिये आज का दिन विशेष फलदायी है।

कर्क राशि
आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे, आपको कभी किसी चीज़ की कमी न हो, इसके लिये आपको आज के दिन किसी धोबिन को कुछ न कुछ दान जरूर करना चाहिए। साथ ही बेहतर दाम्पत्य सुख के लिये आपको आज के दिन धोबी के गधे बांधने वाले खूंटे का स्पर्श करके वहां कुछ देर खड़ा होना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल