1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज सुबह सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

आज सुबह सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 05:25 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य की इस सिंह संक्रांति का विशेष पुण्यकाल दोपहर 01:15 तक रहेगा। अतः आप दोपहर 01:15 तक कुछ दान करके पुण्य कमा सकते हैं। इसके अलावा सूर्य के इस राशि बदलाव से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव होंगे।

sun transit magha nakshatra on 17 august 2018
sun transit magha nakshatra on 17 august 2018

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के सातवें स्थान पर गोचर करेंगे और सातवें स्थान का संबंध आपके जीवनसाथी से है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग और प्यार मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। अतः सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 17 सितम्बर तक कोई भी कार्य शुरू करने से पहले संभव हो तो कुछ मीठा खाकर, पानी पीएं या केवल पानी पीएं, इससे जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

मीन राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के छठे स्थान पर गोचर करेंगे और छठे स्थान का संबंध आपके शत्रु-मित्र से है। सूर्य के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान कुछ नये और अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। हालांकि इस बीच आपका शत्रु भी आपके खिलाफ जाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन वह सिर्फ कोशिशों तक ही सीमित रहेगा, आपका कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा। तो सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए  बन्दर को गुड़ खिलाएं, इससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे और मित्रों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल