1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 16 सितंबर को सूर्य करेगा कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों की जिंदगी में हो सकती है उथल-पुथल

16 सितंबर को सूर्य करेगा कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों की जिंदगी में हो सकती है उथल-पुथल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2017 11:50 am IST,  Updated : Sep 15, 2017 11:50 am IST

सूर्यदेव सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में चले जायेंगे। इससे सभी राशि वालों के जीवन में फर्क पड़ेगा। सूर्यदेव जिस राशि में बैठते हैं, उसकी वृद्धि करते हैं और जन्मपत्रिका के जिस किसी भी खाने में वो राशि मौजूद हो, जिसमें सूर्यदेव विराजमान हैं। जानिए आच

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: 16 सितंबर के दिन हर राशि के जातकों के जीवन में कुछ न कुछ उथल-पुथल होगी, क्योंकि इस दिन सूर्य सिंह राशि से होते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पडेगा। इसके साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। जिसका असर हर राशि पर शुभ होगा।

16 सितम्बर की रात 12 बजकर 41 मिनट पर सूर्यदेव सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में चले जायेंगे। इससे सभी राशि वालों के जीवन में फर्क पड़ेगा। सूर्यदेव जिस राशि में बैठते हैं, उसकी

वृद्धि करते हैं और जन्मपत्रिका के जिस किसी भी खाने में वो राशि मौजूद हो, जिसमें सूर्यदेव विराजमान हैं। जैसे कि अगर आपकी कर्क लग्न है तो सूर्यदेव आपकी पत्रिका के तीसरे खाने में हुए क्योंकि कन्या राशि कर्क राशि के तीसरे खाने में पड़ती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी रासि को क्या लाभ मिलेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के छठे घर में बैठकर सूर्यदेव रोग, शत्रु और व्यय की वृद्धि करेंगे। मेष राशि वालों को सूर्य के बुरे फल से बचाने के लिए एक महीने तक बहन से झगड़ा अवॉयड करना
चाहिए। कर्ज लेने से बचना चाहिए और बंदर को गेंहू, गुड़ खिलाना चाहिए।

वृष राशि
सूर्यदेव संतान का भला करेंगे और भरपूर रोमांस देंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन की प्रबल संभावनाएं हैं। आमदनी की जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये इस महीने झूठ न बोलें और मन में ईर्ष्या न रखें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल