1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:43 am IST

सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।   जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय।

Solar Eclipse 2018
Solar Eclipse 2018

मिथुन राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान पर लगेगा और दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। अगर आपके पास बहुत अधिक धन नहीं आयेगा, तो आपकी मौजूद धन राशि भी कहीं नहीं जायेगी, यानी आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अपनी सामान्य स्थिति को बेहतर करने के लिये आज के दिन  ग्रहण के बाद मन्दिर में नारियल का दान करें।

कर्क राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के पहले स्थान पर लगेगा और पहला स्थान स्वयं आपका होता है। यह आपके शरीर से, आपके प्रेम-संबंधों से और आपके मान- सम्मान से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपको शारीरिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है। आपके प्रेम-संबंधों में अनबन हो सकती है और आपको अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः सूर्यग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये  ग्रहण शुरू होने से पहले एक लोटे में जल भरकर रखें और ग्रहण समाप्त होने के बाद उस जल को किसी पौधे में डाल दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल