1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:43 am IST

सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।   जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय।

Solar Eclipse 2018
Solar Eclipse 2018

सिंह राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान पर लगेगा और बारहवां स्थान शैय्या सुख से और व्यय से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपको शैय्या सुख पाने के लिये कोशिशें जारी रखनी होंगी। इस दौरान आपके खर्चें भी कुछ बढ़ सकते हैं। साथ ही सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- ग्रहण के समय धार्मिक किताबें पढ़ें।

कन्या राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान पर लगेगा और ग्यारहवां स्थान आपकी आमदनी से और आपकी कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। तो अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये और अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिये  ग्रहण शुरू होने से पहले पांच बादाम पानी में भिगोकर रखें और ग्रहण समाप्त होने के बाद उन बादाम को किसी मन्दिर में दान कर दें और पानी को किसी पेड़-पौधे में डाल दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल