1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:43 am IST

सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।   जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय।

Solar Eclipse 2018
Solar Eclipse 2018

धनु राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के आठवें स्थान पर लगेगा और आठवां स्थान आपकी आयु से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपकी सेहत अच्छी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सब कुछ अच्छा रहेगा और आपकी आयु में भी बढ़ोतरी होगी। सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये  ग्रहण समाप्त होने के बाद काली गाय को रोटी खिलाएं या बड़े भाई को भोजन कराएं।

मकर राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के सातवें स्थान पर लगेगा और सातवां स्थान आपके जीवनसाथी से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। अतः आपको अपने रिश्ते में नरमी से काम लेना चाहिए। साथ ही अनबन से बचने के लिये और सूर्यदेव के शुभ फल पाने के लिये- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके हो सके तो कोई मीठी चीज़ खाएं और मन्दिर में भी दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल