1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:43 am IST

सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।   जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय।

Solar Eclipse 2018
Solar Eclipse 2018

तुला राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के दसवें स्थान पर लगेगा और दसवां स्थान आपके करियर से संबंध रखता है। साथ ही आपके पिता की तरक्की से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपके करियर पर कुछ निगेटिव असर पड़ सकता है। साथ ही आपके पिता की तरक्की भी कुछ बाधित हो सकती है। तो सूर्य के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये ग्रहण के दौरान- सिर पर सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी पहनकर रखें।

वृश्चिक राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के नवें स्थान पर लगेगा और नवां स्थान आपके भाग्य के सितारे से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपका भाग्य आपकी मेहनत के बल पर गति करेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा और आपके काम भी बनेंगे। तो सूर्य ग्रहण की इस शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिये ग्रहण समाप्त होने के बाद मन्दिर में गुड़ का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल