1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

Surya Grahan 2018: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:43 am IST

सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।   जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय।

Solar Eclipse 2018
Solar Eclipse 2018

कुंभ राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के छठे स्थान पर लगेगा और छठा स्थान आपके मित्रों से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे और अपने कामों में भी उनसे पूरा सहयोग मिलता रहेगा। अतः सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये ग्रहण समाप्त होने के बाद कुत्ते को रोटी डालें।

मीन राशि
सूर्य का यह ग्रहण आपकी जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान पर लगेगा और पांचवां स्थान जीवन में विद्या से, गुरु से, विवेक से, रोमांस से और संतान से संबंध रखता है। सूर्य के इस ग्रहण से आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। आपको विद्या के क्षेत्र में अपने गुरु से सहयोग मिलेगा। आपका विवेक बना रहेगा और आपको अपनी संतान से सुख प्राप्त होगा। साथ ही रोमांस के मामले में सब पॉजिटिव बना रहेगा। तो सूर्य ग्रहण के शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आज के दिन पक्षियों को दाना डालें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल