1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 09:39 pm IST

आज रविवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। इसके साथ ही आज हरियाली अमावस्या भी है। जिसके कारण हर राशि के लिए आज का दिन कुछ खास होगा। जो लोग नौकरी और बिजनेस करते है। उन्हें आज तरक्की मिल सकती है।

leo
Image Source : PTIleo

मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मुलाका़त कुछ ऐसे लोगों से होगी जिनके पास पैसे कमाने के नये विचार होंगे जो आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर नया बिजनेस स्टार्ट करना की सोच रहे हैं तो माता-पिता का आर्शीवाद जरूर लें। बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा।

ऑफिस में आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी जरूरी काम में सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। काम आसानी से पूरा हो जायेगा। लोग आज आपके व्यवहार को देखकर आकर्षित होंगे। नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है।

इस राशि के कैटरिंग से जुड़े छात्रों के लिये आज का दिन फायदा देने वाला है। तरक्की के नये रास्ते बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वस्थ्य रहने के लिये हर दिन सुबह के समय योग और कसरत पर ध्यान दें। आज किसी प्रतियोगिता में संतान पक्ष की सफलता से आपको प्रसन्नता हासिल होगी। आज मंदिर में दुर्गा मां को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं लाभ होगा ।

कर्क राशि
आज  आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आप लोगों से बात करते समय उनकी बातों को ध्यान से सुनें। उनके विचारों पर विवाद ना करें। कुछ बातें आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है।

बिजनेसमैन आज किसी नये काम में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी की राय जरूर लें। बड़े-बुज़ुर्गों की राय लेना श्रेष्ठ होगा। इस राशि के विद्य़ार्थी वर्ग के लिये करियर की दृष्टि से आज का दिन बढ़िया है। आज योजना बनाकर अपने कोर्स को पूरा करने और एक्जा़म्स में अच्छे नंबर लाने की तैयारी शुरू करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

आज आपकी प्रतिभा सोसाइटी को इत्र की महक की तरह सुगन्धित कर देगी । व्यापारी वर्ग आज अपना व्यावहार लचीला रखें। आज पुराने कस्टमर्स या माल के पुराने खरीदार को फायदा दें, जल्द ही आपको भी लाभ मिलेगा। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज मौसम अनुकूल है ।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल