1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 09:39 pm IST

आज रविवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। इसके साथ ही आज हरियाली अमावस्या भी है। जिसके कारण हर राशि के लिए आज का दिन कुछ खास होगा। जो लोग नौकरी और बिजनेस करते है। उन्हें आज तरक्की मिल सकती है।

leo
Image Source : PTIleo

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आपके जो काम रूक रहे थे, आज वो काम आप आसानी से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आज आपके कंधों पर आ सकती है, आप आसानी से वो काम पूरे कर पायेंगे। आपके इमिजियेट बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे।

आज आप अपनी इच्छाशक्ति को बनायें रखें । विरोधी आज आपको मार्ग से विचलित करने की नाकाम कोशिश करेंगे। आप जिस काम को करना चाहते हैं, उसकी सुनियोजित योजना ज़रूर बना लें। अगर आपने अपने सोचे काम की पूरी प्लानिंग कर ली है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

आज आईटी क्षेत्र के लोगों को अच्छे ऑफर मिलेंगे। उनके काम और कारोबार का विस्तार होगा। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है आप जिस कम्पनी में कार्यरत है, आपके ऑफर लेटर को देखकर वहां सैलरी में बढ़ोतरी भी होने के चांसेस बन रहे हैं।

कन्या राशि
आज आपकी कोशिशें कारगर साबित होंगी। आज आप ऐसे कामों को करेंगे जिसे करने पर आपको सुखद अनुभूति होगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आप दीर्घ अवधि के निवेश बचिए। अगर आपके सर्किल में निवेश का दबाव हो तो आप अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर ही ऐसा कीजिये।

आज प्रॉपर्टी के सौदे को टालना बेहतर होगा। इस मामले में भी आज किसी पर एकदम से भरोसा करना ठीक नहीं है। आज घर में कुछ बदलाव की वजह से कुछ अपनों के साथ अनबन हो सकती है। आज आपका कोई करीबी या प्रिय आपपर कोई वादा करने का दबाव बना सकता है लेकिन आप ऐसे प्रॉमिस को टाल दीजिये जो आप पूरा ना कर सकें।

आज आप अपने हिस्से के बचे हुए या पेंडिंग काम को पूरा कर लें। अच्छा होगा कि आप अपने सीनियर्स के पूछने से पहले ही अपना काम पूरा कर लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल