1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 09:39 pm IST

आज रविवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। इसके साथ ही आज हरियाली अमावस्या भी है। जिसके कारण हर राशि के लिए आज का दिन कुछ खास होगा। जो लोग नौकरी और बिजनेस करते है। उन्हें आज तरक्की मिल सकती है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज रविवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। इसके साथ ही आज हरियाली अमावस्या भी है। जिसके कारण हर राशि के लिए आज का दिन कुछ खास होगा। जो लोग नौकरी और बिजनेस करते है। उन्हें आज तरक्की मिल सकती है। घर में खुशियों का महौल रहेगा। (अमावस्या आज: इन 7 उपायों में करें कोई 1 उपाय, चमक उठेगी किस्मत)

अगर आज आप कहीं पैसे निवेश करना चाहते है, तो कर सकते है। आज का दिन बहुत ही शुभ है। फंसा हुआ पैसा भी आज मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ राशियों को आज थोड़ा संभलकर रहना पडेगा। आज का दिन मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि वाले लोगों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। (नींबू सहित इन उपायों से करें मां काली को प्रसन्न, होगी हर कामना पूर्ण)

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियां लेकर आने वाला है। अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करने से मन प्रसन्न रहेगा। आज अचानक धनलाभ होने वाला है जिससे आपके कारोबार में आसानी होगी, बढ़े हुए घरेलु खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। (इस बार रक्षाबंधन में ग्रहण का काला साया, इस मुहूर्त में ही बांधे भाई को राखी)

आज किसी करीबी से आपको व्यापारिक कामकाज में सहयोग प्राप्त होगा, आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आज आप ऑफिस के काम में सुधार लाने के बारे में विचार ना करें। आप खुद में बदलाव लाने की शुरूआत करें। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

जीवनसाथी के साथ किसी शुभ समारोह में जाने का प्लान बन सकता है। संबंध मधुर रहेंगे,तालमेल बना रहेगा। अगर आज किसी नयी जमीन को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ज़रूर प्रयास करें। आपके इस काम के लिये आज का दिन शुभ है। आज आप सूर्यदेव को जल अर्पित करें।  परिस्थितियां सामान्य रहेंगी ।

वृष राशि
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आपके काम चुटकियों में पूरे हो जायेंगे। आज आपके अधूरे पड़े काम भी पूरे होंगे। काम को पूरा करने में आ रही समस्याएं भी आज आपको रोक नहीं पायेंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का आज आपको नया मौका मिलेगा।

इस राशि के छात्र आज अतीत के फेर में ना पड़े रहें। अतीत से बाहर निकलकर भविष्य की योजनाएं बनाएं और उस दिशा में आगे कदम बढ़ाएं। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिये आज का दिन शुभ है। सफलता जरूर हासिल होगी । पैसों से जुड़े किसी मामले में आज फायदा होने के आसार हैं। किसी को दिया पैसा आज वापस मिल जायेगा।

इस राशि के लोग आज घर में ज़्यादा समय गुज़ारेंगे । परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा । छोटे बच्चों को मिठाई बाटने से घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल