1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज शुक्र ग्रह की है पुष्य नक्षत्र के साथ युति, इस शुभ तिथि में राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

आज शुक्र ग्रह की है पुष्य नक्षत्र के साथ युति, इस शुभ तिथि में राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2018 06:23 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 06:23 am IST

आज के दिन शुक्र ग्रह और पुष्य नक्षत्र की युति है। शुक्र या पुष्य की यह युति बड़ी ही शुभ मानी जाती है। इस दौरान किसी नई चीज़ की खरीददारी करना शुभ होता है। साथ ही शुक्र-पुष्य की इस युति में कुछ खास उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

 pushya nakshatra on 20 june 2018
 pushya nakshatra on 20 june 2018

कुंभ राशि
अगर आप अपने खिलाफ शत्रुओं के दांव-पेंचों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आप सुबह स्नान आदि के बाद अपने पास एक इलायची रखें और आज पूरा दिन इस इलायची को अपने पास ही रखें। अगले दिन उस इलायची को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको अपने खिलाफ शत्रुओं के दांव-पेंचों से मुक्ति पाने में मदद मिलेगी।

मीन राशि
अगर आप अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहते हैं और अपनी पढ़ाई का उचित लाभ उठाना चाहते हैं तो आज के दिन आप सुबह उठकर अपनी माता का आशीर्वाद लें। साथ ही मन्दिर में इत्र का दान करें और भगवान का आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा और आप अपनी पढ़ाई का उचित लाभ उठा पायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल