1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पंचांग 10 मई 2018: जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से काम के लिए आज है शुभ मुहूर्त

पंचांग 10 मई 2018: जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से काम के लिए आज है शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2018 06:19 am IST,  Updated : May 10, 2018 06:20 am IST

किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त, सही समय, और सही नक्षत्र का होना जरुरी होता है, आज हम आपको आज के दिन का सही समय जो की सही कार्य करने का है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या कहता है आज का पंचांग

Panchang 10 may 2018- India TV Hindi
Panchang 10 may 2018

नई दिल्ली: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज के दिन पृथ्वी से गुरु अपनी निकटतम स्थिति में होगा। दरअसल हमारे सौरमंडल में अपने परिक्रमा पथ पर भ्रमण करते हुए कभी-कभी एक से ज्यादा ग्रह एक सीध में आ जाते हैं।

अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं, या तो कोई विशेष कार्य करने के लिए सोच रहे है तो पहले यहां सही समय देख लें, आपका कार्य शुभ और सफल होगा, यही हमारी ओर से शुभ मंगल कामना है।

नक्षत्र: शतभिषा दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक तक

करण: वणिज 1 बजकर 21 मिनट तक
विष्टि: रात 11 बजकर 30 मिनट तक
पक्ष: कृष्ण
योग: एन्द्र  दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक

राहुकाल
दिल्ली: दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:40 तक
मुंबई: दोपहर 02:12 से दोपहर बाद 03:50 तक
चंडीगढ़: दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:43 तक
लखनऊ: दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:23 तक
भोपाल: दोहपर 01:55 से दोपहर बाद 03:34 तक
कोलकाता: दोपहर 01:12 से 02:50 तक
अहमदाबाद: दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:53 तक

शुभ मुहूर्त

  • अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते है तो उसके लिए आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:34 पर शुरू हुआ था और 10:04 तक रहेगा।
  • अगर आप घर बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त
  • आने वाले जुलाई के महीने की 18 तारीख को सुबह 05:35 से 08:19 तक रहेगा।
  • आज नया बिजनेस शुरू करने के लिए कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 11 तारीख को यानि कि कल सुबह 05:33 से दोपहर 12:21 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई कंस्ट्रक्शन शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:54 पर शुरू हुआ था और 10:04 तक रहेगा।
  • किसी इंड्रस्ट्रीयल इन्स्टीटयूशन में लेन देन करने के लिए आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहर्त सुबह 05:54 पर शुरू हुआ था और 10:04 तक रहेगा।
  • आज सीजेरियन ऑपरेशन कराने के लिए अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:34 पर शुरू हुआ था और 10:04 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:34 पर शुरू हुआ था और दोपहर पहले 11:03 तक रहेगा।
  • आज कोर्ट-कचहरी के अंदर किसी मामले में दरख्वास्त देने के लिए कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 13 तारीख को दोपहर 01:31 से दोपहर 02:30 तक और शाम 04:46 से शाम 07:06 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई जॉब ज्वॉइन करना चाहते हैं तो उसके लिए आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 16 तारीख को दोपहर 02:28 से शाम 04:35 तक और शाम 06:54 से रात 09:13 तक रहेगा।
  • अगर आज कोई मेडिकल ट्रिटमेन्ट शुरू कराना चाहते हैं तो उसके लिए आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है। ये मुहूर्त सुबह 05:34 पर शुरू हुआ था और 10:04 तक रहेगा।
  • प्रॉपर्टी की खरीद.फरोख्त के लिए आज अच्छा मुहूर्त नहीं है। ये मुहूर्त कल सुबह 07:11 से दोपहर 12:21 तक रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल