1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

मंगलवार: रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2017 07:40 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 08:26 am IST

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का क्षय है। साथ ही आज मंगलवार का दिन और रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण हर राशि हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इसके नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का क्षय है। साथ ही आज मंगलवार का दिन और रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इसके नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग लग रहा है। जिसके कारण मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि थोड़ा सचेत रहे, क्योंकि इन लोगों को धनहानि हो सकती है।

किसी भी लेनदेन को करने से पहले सोच -समझ लें। जो लोग नौकरी, बिजनेस कर रहे है। उनको थोड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अन्य राशियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में आज सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। जिसका उपयोग आप कार्यक्षेत्र में बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। आज बड़े कामों का पहले से निपटारा करने की आवश्यकता है। इससे आपका आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने में आसानी होगी।

आज आप बड़े भाई के साथ मिलकर किसी गृह उद्योग की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसमें आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज मौसम का आनंद उठाने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। शिव-पार्वती की पूजा करें। सुख समृद्धी बनी रहेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप कुछ कर गुजरने के मुड में रहेंगे। आज आप तेजी से कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी बिजनेस डील के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है।

आज रचनात्मक कार्यो में ज्यादा रुची लेगें। आपकी रचनाएं आज बड़े तौर पर जनमानस तक पहुचेंगी। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग आपके लिए आज कारगर सिद्ध होगा। इसका लाभ भी आपको मिलेगा। लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। धन प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल