1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

मंगलवार: रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2017 07:40 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 08:26 am IST

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का क्षय है। साथ ही आज मंगलवार का दिन और रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण हर राशि हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इसके नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज कुछ नये लोगों से आपकी दोस्ती होगी। इनका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज आर्थिक रुप से मजबूत रहेगें। इस राशि के जो जातक खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें खुद को साबित करने के कई सुनहरे मौके मिलेगे।

आज आपको प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। सरकारी काम काजों को आज जल्द से जल्द निपटा लेने की आवश्यकता है। माता दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन कम फलदायी रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी नये काम को शुरु करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना बहुत जरुरी है। किसी को उधार पैसा देने से भी बचना चाहिए।

इस राशि के सरकारी इंजीनियरों का ट्रांस्फर हो सकता है। आपको किसी अच्छे पद पर प्रमोट भी किया जा सकता है। छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। बदलते मौसम से होने वाली बिमारीयों से बचाव करने की जरुरत है। काली माता की पूजा करें। सभी दुख दूर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल