1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

मंगलवार: रोहिणी नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा आज का दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2017 07:40 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 08:26 am IST

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का क्षय है। साथ ही आज मंगलवार का दिन और रोहिणी नक्षत्र है। जिसके कारण हर राशि हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इसके नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज खुद की क्षमता को पहचान कर ही आने बढ़ने की जरुरत है। इससे आप अपने छेत्र में बेहतर तरक्की कर पाएंगे। आज ननिहाल पक्ष से घर में कोई मेहमान आ सकता है। शाम के समय घर वालों के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।

आज किसी महिला मित्र से शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। आज का दिन आपकी सभी जरुरतों को पूरा करने वाला भी रहेगा। आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। सूर्य देवता को जल चढ़ाए। धन लाभ होगा।

मीन राशि
आज आपका दिन संघर्षों से भरा रहेगा। आज किसी परिश्रम के अनुरुप फल पाने में आपको वक्त लग सकता है। बचें हुए कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। इससे आप पर अचानक आने वाला दबाव कम हो जाएगा। आज किसी पर तुरन्त भरोसा करने से बचना होगा। किसी को अपनी व्यक्तिगत बातों में शामील ना करें।

आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। शाम के समय कहीं शॉपिंग पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी ब्राहम्ण को भोजन करायें और दक्षिणा दें सभी बाधाएं दूर होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल