1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों में मिलेंगे ढेरों लाभ

गुरुवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों में मिलेंगे ढेरों लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2017 07:18 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 07:18 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। सर्वार्थसिद्ध योग और गजकेसरी योग के कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आज सर्वार्थसिद्ध योग सुबह 7 बजकर 57 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। कामर्स के विद्यार्थी आज मार्केट से जुड़े विषयों में दाखिला ले सकते हैं।

आज उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेगें। माता संतोषी की पूजा अर्चना करें। सभी काम जल्दी हो जाएगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते।

 किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं।। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरुरत है। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। भगवान राम की पूजा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल