1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों में मिलेंगे ढेरों लाभ

गुरुवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों में मिलेंगे ढेरों लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2017 07:18 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 07:18 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। सर्वार्थसिद्ध योग और गजकेसरी योग के कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आज सर्वार्थसिद्ध योग सुबह 7 बजकर 57 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन..

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है। आज कोई नया बिजनेस शुरु करने से पहले किसी की सलाह जरुर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं।  बजरंग बली को लड्डू का भोग लगाएं। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठिक रहेगी। अकारण शुरु हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभसमाचार मिल सकता है। आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज आप विदेश में किसी स्नेही स्वजन से मिलने जा सकते हैं। अचानक से किसी समारोह में आपका बुलावा आ सकता है। समारोह का पूरा लाभ आपको मिलेगा। आज आपकी शंकाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। आज किसी एडवेचरस जगह पर घुमने जा सकते हैं। पिपल के पत्ते पर राम-राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें। सब कुछ अच्छा
बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल