1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: शनि है इन राशियों में वक्री, इन्हें मिलेगा लाभ

शनिवार का राशिफल: शनि है इन राशियों में वक्री, इन्हें मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Nov 18, 2017 10:44 am IST

इस समय वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, वहीं कन्या और वृष राशि में ढय्या है। इसके साथ ही आज यायीजयद योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि का राशिफल
आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे । इस राशि के बिजनेसमैन को आज कोई नयी जानकारी मिलने से बड़ा फायदा मिलेगा। आज काम का बोझ बढ़ सकता है। दिनभर काम के बाद शाम का समय आनंद से भरा रहेगा। घर में सभी के साथ डीनर करने से परिवार में सामांजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। प्रयास जारी रखिए।

कर्क राशि का राशिफल
आज अचानक से किसी बात पर आपका मूड खराब होगा और जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। ऐसे में अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। बच्चों पर खास ध्य़ान रखने की जरूरत है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से, स्वास्थ्य ठीक रहेगी। चिंता मुक्त रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल