1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: शनि है इन राशियों में वक्री, इन्हें मिलेगा लाभ

शनिवार का राशिफल: शनि है इन राशियों में वक्री, इन्हें मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Nov 18, 2017 10:44 am IST

इस समय वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, वहीं कन्या और वृष राशि में ढय्या है। इसके साथ ही आज यायीजयद योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि का राशिफल
आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। बेवजह किसी से बहस हो सकती है साथ ही कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी आयोजन में सेवा करने का मौका मिलेगा, आप इसका भरपूर फायदा उठाएं। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन वास्तविकता को समझना होगा। इस राशि के छात्रों के सामने करियर के विभिन्न अवसर आयेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं अपनी योजनाओं दूसरों साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज आप छोटे-मोटे मुनाफे के चक्कर में न आयें। वरना आपके हांथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।

आज आप जीवनसाथी पर किसी बात को लेकर कोई दबाव न डालें। अगर आपके मन में किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन कुछ चल रहा है तो आज उसे भुला दें। घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य आज फिट एण्ड फाइन रहने वाला है। लापरवाही ना करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल