1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: अशुभ भाद्रा, ये 5 राशि के जातक हो सकते है परेशान

सोमवार: अशुभ भाद्रा, ये 5 राशि के जातक हो सकते है परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 02:59 pm IST

अशुभ भद्रा के दौरान शुभ कार्यों का निषेध है। अशुभ कार्यों का नहीं। आज रात 12 बज कर 5 मिनट से गण्डमूल नक्षत्र रेवती शुरू होगा जो कि कल रात 9 बजकर 8 मिनट तक चलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों इंटरव्यू में परिणाम बेहतर रहेंगे, लगातार प्रयास से सक्सेस मिलेगी। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। साथ ही आज पॉज़िटिव सोच के कारण हर मुश्किल से मुश्किल कामों को भी पूरा कर लेंगे।

किसी की अनदेखी से आज इस राशि की महिलाओं का मन दुखी हो सकता है, अच्छा होगा अगर आप ऐसे लोगों पर ध्यान न दें। घर में नए मेहमान के आने की सम्भावना है |

कर्क राशि
कर्क राशि वालों बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है। आज किसी पुराने मित्र से मिलने पर आप किसी पार्टी में शरीक होंगे। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखियेगा जितना हो सके अपनी वाणी का संभल कर प्रयोग करें। अपने खर्च पर थोड़ा ध्यान दें। अपनी जरुरत के अनुसार ही खर्च करें। आज बुजुर्गों की सेवा से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।  

सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन दूसरों के लिए बीतेगा। आज आप मित्रों या सम्बन्धियों के कामों को अपने काम से ज्यादा महत्व देंगे। शिक्षा और इंजीनियर क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है।

ये लोग आज जिस काम में भी हाथ लगायेंगे उसमें अपार सक्सेस पायेंगे। महिलाओं को आज गपशप करने का मौका भी मिल सकता है। शत्रुओं की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें। किसी कन्या को नोटबुक दान करने से विशेष फायदा होगा ।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों घर में कोई पौधा लगाएं, विशेष फायदा होगा| आज विद्यार्थियों का ध्यान पढाई से भटक सकता है, इसलिए मन एकाग्र करें। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, पर घबराने की कोई जरूरत नहीं शाम होते होते प्रभु की कृपा से सब ठीक हो जायेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में जितना हो सके विवाद की स्थिति को टालें। परेशानी में फंसे किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे समाज में आपका सम्मान बढेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल