1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: अशुभ भाद्रा, ये 5 राशि के जातक हो सकते है परेशान

सोमवार: अशुभ भाद्रा, ये 5 राशि के जातक हो सकते है परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 02:59 pm IST

अशुभ भद्रा के दौरान शुभ कार्यों का निषेध है। अशुभ कार्यों का नहीं। आज रात 12 बज कर 5 मिनट से गण्डमूल नक्षत्र रेवती शुरू होगा जो कि कल रात 9 बजकर 8 मिनट तक चलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
तुला राशि वालों मन में धार्मिक कार्यों के लिए श्रद्धा बढे़गी और आप किसी धर्मस्थल के दर्शन को भी जा सकते हैं।  आज अपने आपको समय देना चाहेंगे। बहुत दिनों से भागदौड़ में लगे होने के कारण आप थका हुआ सा महसूस करेंगे।

माता या पत्नी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज पिता से राय मशविरा लेकर ही किसी नये प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करें, फायदा होगा। पढाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है |  

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आज आपकी इनकम में अचानक अचानक इजाफा होगा  | आज बेटे या बेटी के विवाह को लेकर घर में बड़ों से राय मशविरा लेंगे | वैसे तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसमी परेशानियां जैसे सर दर्द आदि हो सकता है | गाड़ी पर अधिक खर्च होने की सम्भावना है | अंजान लोगों से दोस्ती न बढ़ायें ।

धनु राशि
धनु राशि वाले जॉब कर रहे या जॉब ढूंढ़ रहे लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा | आज आपके बहुत से टल रहे काम पूरे हो सकते है। आप परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे| अपने स्वास्थ्य को लेकर होशियार रहें।

आज नयी शर्ट पहनकर अपने दिन की शुरुआत करें, विशेष फायदा होगा। काफी समय बाद आज लवमेट से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छा समय है। गुरु की सेवा करें, भविष्य उज्जवल होगा।   

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल