1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: बन रहा है राक्षस योग, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

रविवार का राशिफल: बन रहा है राक्षस योग, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2017 07:41 am IST,  Updated : Dec 24, 2017 07:41 am IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज से सीखों के गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव शुरू होगा। साथ ही आज रविवार का दिन है। आज शतभिषा नक्षत्र होने के कारण राक्षस नाम का अशुभ योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि में इसका प्रभाव पड़ेगा। जान

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज से सीखों के गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव शुरू होगा। साथ ही आज रविवार का दिन है। आज शतभिषा नक्षत्र होने के कारण राक्षस नाम का अशुभ योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि में इसका प्रभाव पड़ेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका संडे।

मेष राशि

आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।

वृष राशि
इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें।

मिथुन राशि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं आप अपने काम पर ध्यान दें और इस बात को ध्यान रखें कि आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

कर्क राशि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल