1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 24 मई 2018: आज गंगा दशहरा के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 24 मई 2018: आज गंगा दशहरा के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 23, 2018 03:11 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ वज्र नामक योग लग रहा है। जो कि शाम 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस योग में शुभ काम करना बहुत ही माना जाता है। आज का दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी और जॉब में फायदा मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

HOROSCOPE
HOROSCOPE

कन्या राशि
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है, जिसका फैसला आप ही को लेना पड़ेगा। आप अपनी समझ-बूझ से सब सुलझा लेंगे। वाहन चलाते समय आज ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बिजनेसमैन को कारोबार में बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। आज आप अपने एकाउंट्स को मनेटेन रखें । आज मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।

तुला राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो आज के लिए टाल दीजिये। बिजनेस में धन लाभ के आसार बन रहे हैं, लेकिन संभलकर चलने की जरूरत है। सही निर्णय आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगा। आज के दिन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी कम होगी। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए और मानसिक तनाव को कम करने के लिये आज किसी धार्मिक स्थल पर कोई फल चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल