1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 24 मई 2018: आज गंगा दशहरा के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 24 मई 2018: आज गंगा दशहरा के साथ बन रहा है बहुत ही शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2018 03:11 pm IST,  Updated : May 23, 2018 03:11 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ वज्र नामक योग लग रहा है। जो कि शाम 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस योग में शुभ काम करना बहुत ही माना जाता है। आज का दिन कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी और जॉब में फायदा मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 24 may 2018 thursday
Horoscope 24 may 2018 thursday

कुंभ राशि
आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है । इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग पर जा सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को आज दूसरे राज्य में प्रोजेक्ट लगाने का ऑफर मिलेगा। पड़ोस के बच्चे आज आपके घर आपसे पढ़ाई के टिप्स लेने आ सकते हैं। आज योग करें एकाग्रता बढ़ेगी। मंदिर में मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं। लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी।

मीन राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी से भी अपने मन की बात शेयर ना करें। आज नया घर खरीदने का विचार आपके मन में आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी परेशानी है तो आज डॉक्टर के पास जाने से ना हिचकें। ड्राइविंग के दौरान रफ्तार का ख्याल रखें । आज के दिन गाय को गुड़-चना खिलाएं, परेशानियां हल होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल