1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: लग रहा है रेवती नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा फायदा

मंगलवार: लग रहा है रेवती नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 12:29 pm IST

रेवती नक्षत्र लग रहा है जिसे मूल नक्षत्र गिना जाता है। जो कि 9: बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा, लेकिन उसी के साथ अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जायेगा। जोकि कल शाम 7 बजकर 19 मिनट तक चलेगा।

tuesday- India TV Hindi
tuesday

धर्म डेस्क: आज मास शिवरात्रि व्रत है। कल रात 12 बजकर 3 मिनट से जो भूलोक की अशुभ भद्रा शुरू हुई थी वह आज दोपहर पहले 10 बजकर 35 मिनट तक चलेगी। आज रात 9 बजकर 55 मिनट पर पंचक नक्षत्र समाप्त हो जायेंगे। इसके साथ ही आज रेवती नक्षत्र लग रहा है जिसे मूल नक्षत्र गिना जाता है। जो कि 9: बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा, लेकिन उसी के साथ अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जायेगा। जोकि कल शाम 7 बजकर 19 मिनट तक चलेगा।

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और आपकी लवलाइफ कैसी बीतेगी। जानिए

ये भी पढ़े

मेष राशि

मेष राशि आज आप किसी धर्मस्थल के दर्शन को भी जा सकते हैं। आज अपने आपको समय देना चाहेंगे। बहुत दिनों से भागदौड़ में लगे होने के कारण आप थका हुआ सा महसूस करेंगे। माता या पत्नी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज पिता से राय-मशविरा लेकर ही किसी नये प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करें। आपको इससे फायदा होगा। पढाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है।  

वृष राशि
वृष राशि वालों घर में कोई पौधा लगाएं, विशेष फायदा होगा। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, पर घबराने की कोई जरूरत नहीं शाम होते होते प्रभु की कृपा से सब ठीक हो जायेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में जितना हो सके विवाद की स्थिति को टालें। परेशानी में फंसे किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे समाज में आपका सम्मान बढेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों माता पिता के आशीर्वाद से मनोबल बढ़ेगा। आज आपके सामने शत्रु टिक भी नहीं पायेंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के लिए आज एक बढ़िया दिन है। स्कूल में बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेगा। किसी महिला को साड़ी दान करने से भाग्य चमकेगा और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल