1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: लग रहा है रेवती नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा फायदा

मंगलवार: लग रहा है रेवती नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 12:29 pm IST

रेवती नक्षत्र लग रहा है जिसे मूल नक्षत्र गिना जाता है। जो कि 9: बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा, लेकिन उसी के साथ अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जायेगा। जोकि कल शाम 7 बजकर 19 मिनट तक चलेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
तुला राशि वालों आज महिलाओं की भावनाओं का खास ख्याल रखें। आज हेल्थ से रिलेटड मामलों में जागरूक रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा होने में देरी हो सकती है। किसी भी प्रतियोगिता को आज हल्के में न लें, मेहनत करें जीत आपकी होगी।

आज बाहरी लोगों से किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें। बिजनेस में व्यय करने के लिए समय अच्छा है। आज बहन या बुआ को कोई ज्वैलरी गिफ्ट करें, आपके विशेष फायदा होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आज आपकी इनकम में अचानक अचानक इजाफा होगा। आज बेटे या बेटी के विवाह को लेकर घर में बड़ों से राय मशविरा लेंगे वैसे तो आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसमी परेशानियां जैसे सर दर्द आदि हो सकता है| गाड़ी पर अधिक खर्च होने की सम्भावना है| अंजान लोगों से दोस्ती न बढ़ायें।

धनु राशि
धनु राशि वाले जॉब कर रहे या जॉब ढूंढ़ रहे लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। आज आपके बहुत से टल रहे काम पूरे हो सकते है। आप परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर होशियार रहें।  

आज नयी शर्ट पहनकर अपने दिन की शुरुआत करें, विशेष फायदा होगा। काफी समय बाद आज लवमेट से मिलने का मौका मिल सकता है| विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है| गुरु की सेवा करें, भविष्य उज्जवल होगा|   

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल