1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज अश्विनी नक्षत्र इन राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, रहे सतर्क

बुधवार: आज अश्विनी नक्षत्र इन राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2017 07:09 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 07:10 am IST

आज अमावस्या होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र के साथ-साथ मृत्यु योग भी लग रहा है। जो कि कुछ राशि के जातकों के लिए भारी पड़ सकता है। इस अशुभ योग के प्रभाव से विवाद, धन हानि, चोट या दुर्घटना हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामले मे ना पड़े। अचानक सेहत बिगड़ने से कई जरूरी काम रुक सकते है। अचानक पैसा मिल जाने से कर्ज की चिंता कम होगी। खर्चे भी सोच समझकर करें| आर्थिक मामलों मे किसी की सलाह से आगे बढ़ाना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

आज आपको कोई अच्छा सा उपहार मिल सकता है। पुराने सगे संबंधियों से आज आपकी मुलाक़ात हो सकती है| परिवार मे कोई धार्मिक कार्य होने की संभावना है। आज लंबी यात्रा पर जाने से बचे। मन परेशान है तो मेडीटेशन करें और ध्यान लगाये। छात्रों का समय आज अपने दोस्तों के साथ गुजरेगा। आज गरीब को कुछ दान करने से किस्मत चमकेगी।

कन्या राशि
आज आप अपने व्यवहार से दूसरों को इंप्रेस करेंगा। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। दोस्तों से मुलाक़ात होगी। आज जीवन साथी के नजदीक रहिए और उन्हे बहुत प्यार दीजिए आपका थोड़ा सा प्यार उन्हे बहुत खुशी दे सकता है।

आज लेन देन के मामलों मे सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा। लोभ लालच से बचे। आपकी हेल्थ  अच्छी रहेगी। आज आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रखिए। मेहनत करने से सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल