1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज अश्विनी नक्षत्र इन राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, रहे सतर्क

बुधवार: आज अश्विनी नक्षत्र इन राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2017 07:09 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 07:10 am IST

आज अमावस्या होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र के साथ-साथ मृत्यु योग भी लग रहा है। जो कि कुछ राशि के जातकों के लिए भारी पड़ सकता है। इस अशुभ योग के प्रभाव से विवाद, धन हानि, चोट या दुर्घटना हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आपका दिन परिवार के बीच खुशियों मे बीतेगा उनके साथ आज कही टूर पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। अपनी बड़ी बहन या बुआ का आशीर्वाद लें इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

आज आप जो प्लान बनायेंगे उससे आपको जरूर फायदा होगा, श्री गणेश का दर्शन पूजन करने से और भी ज्यादा फायदा होगा। राजनीतिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपका काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। ध्यान और योग करने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर को सवारने का नया मौका मिलेगा।

मकर राशि
आज आप कई महत्वपूर्ण काम करेंगें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुरानी बीमारी दूर होगी। किसी पर्यटन स्थल पर जाने का योग है| आज आप जमा धन का इस्तेमाल करेंगे। दोस्तों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी, जो आपके मन को खुशी से भर देगी। माता पिता की सेवा से अच्छा फल मिलेगा।

किसी भी काम को लेकर उलझे नहीं। हर काम में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर मे आस्था बनये रखें आपकी मनोकामना पूर्ण होगी, काम मे सफलता मिलेगी। आय के नए साधन बनेगे| लाल किनारे वाली सफ़ेद धोती मंदिर मे दान करें तो खास फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल