1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज अश्विनी नक्षत्र इन राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, रहे सतर्क

बुधवार: आज अश्विनी नक्षत्र इन राशियों को पहुंचा सकता है नुकसान, रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2017 07:09 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 07:10 am IST

आज अमावस्या होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र के साथ-साथ मृत्यु योग भी लग रहा है। जो कि कुछ राशि के जातकों के लिए भारी पड़ सकता है। इस अशुभ योग के प्रभाव से विवाद, धन हानि, चोट या दुर्घटना हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज नौकरी के क्षेत्र मे सफलता का योग है, ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको प्रमोशन देंगे। आज के दिन कोई भी काम उतावलेपन में न करें, नहीं तो आपक आर्थिक घाटा हो सकता है। आज माता महालक्ष्मी की पूजा कीजिए आने वाले दिनों मे आपको जबरदस्त धन लाभ होगा है। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा।

आज आलस न करें और अपने काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ पूरा करें। समाज मे आपकी मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से बच्चों की पढ़ायी को लेकर चर्चा करेंगे। मंदिर मे आज सफ़ेद तिल दान करने से किस्मत के बाद दरवाजे खुल जाएंगे। आज आप कई जरूरी काम निपटा लेंगें। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा

मीन राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होने से खुशी मिलेगी। आपके लगन और मेहनत आपके विरोधियों को परास्त करेगी लेकिन विरोध को नष्ट कीजिये विरोधी को नहीं। संतान की चिंता रहेगी इसलिए संतान संबंधी निर्णय सोच समझकर कीजिये। वाद विवाद और झगड़े मे ना पड़े, अपने काम से काम रखें। अध्ययन मे रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक संबंध मधुर होंगें, पति पत्नी कही किसी यात्रा पर भी जा सकते है उससे मन की खुशियाँ और भी बढ़ जाएंगी। प्रापर्टी और कही भी पैसे लगाने से आज बचे।  

अगर आप बिजनेस शुरु करने वाले है और किसी पार्टनर की तलाश कर रहे है, तो इसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही ये पार्टनरशिप आपके बिजनेस को एक नए मुकाम में ले जाएगी। अगर आपका पैसा कही फंसा हुआ है, तो आज वो पैसा आपको मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल