1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

गुरुवार: 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2017 07:06 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 07:06 am IST

आज बैशाख मास की प्रथम तिथि है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ भरणी नक्षत्र से पद्म योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा आयुष्मान योग बना रहे हैं। जिसके कारण कुछ राशियों को शुभ साबित होगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज कैसा रहेगा आपका दि

thursday- India TV Hindi
thursday

धर्म डेस्क: आज बैशाख मास की प्रथम तिथि है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ भरणी नक्षत्र से पद्म योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा आयुष्मान योग बना रहे हैं। जिसके कारण कुछ राशियों को शुभ साबित होगे। जो कि आपको बिजनेस, नौकरी में अच्छा लाभ दिला सकते है। इसके साथ ही आज कही से धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन आज कुछ राशियां बचकर रहें। उन्हें किसी भी तरह का जोखिम हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज कैसा रहेगा आपका दिन। साथ ही क्या कहते है आपके किस्मत के सितारे।

ये भी पढ़े

मेष राशि

आज जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये, आज उन्हे बुखार की परेशानी हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने के लिए बच्चे आज घर से दूर जाएंगे, जिसके कारण आपका मन उदास रहेगा।

आज आपका खास दोस्त आज आपसे कुछ मांग सकता है। आज नया मकान खरीदने के लिए समय बहुत अनुकूल है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें, आपका आत्मविश्वास आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगा। आपका मन धर्म कर्म के कार्यों मे लगेगा। घर मे मांगलिक कार्य करा सकते हैं।

दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे आज आपको अपनी पत्नी का सहयोग मिलेगा। पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है इसलिए आज सोच समझकर वाणी का प्रयोग करें। किसी फैमिली फ्रेंड के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जोखिम भरे काम आज आप ना करें तो बेहतर रहेगा।

वृष राशि
आज आप बच्चों के साथ काफी समय बिताएंगे। निजी सम्बन्धों मे मधुरता रहेगी। बिजनेस मे थोड़ी परेशानी हो सकती है पर धैर्य बनाए रखें समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। आज अपनी लव मेट के साथ सैर पर निकलेंगे। सामाजिक कार्यों और लोक कल्याणकारी मामलों मे सबसे आगे रहेंगे।

अगर आप यात्रा में जा रहे है, तो थोड़ा सतर्क रहे। आपका समान चोरी हो सकता है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ खुश रहेंगी और उनके साथ काफी समय बिताएगी। भगवान शंकर की पूजा करने से आज आपको फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल