1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन नेचुरल चीजों को अपनाकर हेयर फॉल को कहें बाय

इन नेचुरल चीजों को अपनाकर हेयर फॉल को कहें बाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 01:13 pm IST,  Updated : May 01, 2017 02:05 pm IST

पसीने और धूल चिपक जाने के कारण बालों को भरपूर पोषण नहीं मिल पाता है और इस वजह से वे कमजोर पड़ने लगते हैं और झड़ने लगते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आप उन्हें अच्छे से साफ़ करें। जानिए किन चीजों से बालों को धोने से आपको इन समस्याओं से निजात मिल जाएगा

hair- India TV Hindi
hair

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम बाहर घूमने-फिरने जाने के लिए मुफीद समय माना जाता है। समुद्र तट पर अठखेलियां करने का यह बेहतर समय होता है, लेकिन तेज धूप से न सिर्फ त्वचा को बचाने की जरूरत है, बल्कि आपके बालों को भी बचाने की जरूरत है।

ये भी पढ़े

गर्मी के कारण आपके बालों में पसीना आता है। जिसके कारण कई हेयर प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। बालों में डैंड्रफ, अधिक मात्रा में बालों का गिरने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दुष्प्रभावों से बालों को बचाने के लिए बालों में तेल लगाएं और उसे धोएं कम और जूड़ा बनाए रखें।

पसीने और धूल चिपक जाने के कारण बालों को भरपूर पोषण नहीं मिल पाता है और इस वजह से वे कमजोर पड़ने लगते हैं और झड़ने लगते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आप उन्हें अच्छे से साफ़ करें। जानिए किन चीजों से बालों को धोने से आपको इन समस्याओं से निजात मिल जाएगा।

ब्लैक टी

ब्लैक टी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फाफी फायदेमंद है। इसमें भऱपूर मात्रा में कैफीन पाया जाता है। जो कि आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों को संपूर्ण पोषण मिल जाता है। जो कि आपको बालों को हेल्दी रखता है।

बियर
पश्चिम के देशों में पहले इसका इस्तेमाल अधिक किया जाता था। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत होने के साथ-साथ शाइनिंग और घने काले होते है। ये पूरी तरह से कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए आप अच्छी गुणवत्ता वाली बियर लें और उससे अपने बालों को धोएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल