1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन नेचुरल चीजों को अपनाकर हेयर फॉल को कहें बाय

इन नेचुरल चीजों को अपनाकर हेयर फॉल को कहें बाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2017 01:13 pm IST,  Updated : May 01, 2017 02:05 pm IST

पसीने और धूल चिपक जाने के कारण बालों को भरपूर पोषण नहीं मिल पाता है और इस वजह से वे कमजोर पड़ने लगते हैं और झड़ने लगते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आप उन्हें अच्छे से साफ़ करें। जानिए किन चीजों से बालों को धोने से आपको इन समस्याओं से निजात मिल जाएगा

hibicus
hibicus

गुड़हल के फूल

कई शोध से इस बात की पुष्टि हुई है कि बालों के बढ़ने में गुडहल के फूल का भी अहम रोल है। बहुत पहले अपने देश के ग्रामीण इलाकों में जब शैम्पू और कंडीशनर नहीं इस्तेमाल होता था तब लोग गुडहल की पत्तियों और फूल से एक मिश्रण तैयार करते थे और उससे बालों की सफाई करते थे। आप इन फूलों को पानी में उबालकर उसका इस्तेमाल बालों को धुलने के लिए कर सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब का सिरका हेयर फॉल को रोकने के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल नियमित रुप से बालों पर करने से आपकी बाल मजबूत होने के साथ-साथ काले, घने और चमकदार भी हो जाएगे। इसके लिए आधे मग ठंडे पानी में थोडा सा सेब का सिरका मिलाकर इस मिश्रण से अपने बालों को धोएं।

ग्रीन टी

इस टी के फायदों के बारें में कौन नहीं जानता है। यह आपका वजन करने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है। उसी तरह ये बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए ग्रीन टी पीने के बाद टी बैग से आप एक मिश्रण तैयार करें और इससे अपने बालों को धोएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल