1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शरद पूर्णिमा में बन रहा है अमृत योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

गुरुवार: शरद पूर्णिमा में बन रहा है अमृत योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2017 07:38 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 08:07 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ सर्वाथ सिद्ध जैसा अमृत योग और यायीजयद योग लग रहा है। इस योग में कानून संबंधी समस्याओं से निपटने का सबसे अच्छा मौका है। जानिए आचार्य इंदु प्रकास से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज मानसिक रुप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आज हर काम को पूरी मेहनत और लगन से करने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपको विवाह के लिए कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है।

आज परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत की फल आवश्य ही आपको मिलेगा। आज समाज से जुड़ा कोई कार्य शुरु करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें शारिरिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा। आज कोई नई बिजनेस डील फाइनल होगी। जिसके लिए आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज मुश्किल कामों का आसनी से निपटारा कर लेगें। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आसानी होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह लेने की जरुरत है।

आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको जीत मिलेगी। किसी बड़े वकील की सहायता ले सकते हैं। पीपल के पत्ते पर राम राम लिख कर नदी में प्रवाहित करें। दुखों का अंत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल