1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शरद पूर्णिमा में बन रहा है अमृत योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

गुरुवार: शरद पूर्णिमा में बन रहा है अमृत योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2017 07:38 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 08:07 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ सर्वाथ सिद्ध जैसा अमृत योग और यायीजयद योग लग रहा है। इस योग में कानून संबंधी समस्याओं से निपटने का सबसे अच्छा मौका है। जानिए आचार्य इंदु प्रकास से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे उसे पूरा करने में थोड़ा समय लगेगा। मेहनत से कार्यों का निपटरा करने की आवश्यकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन इसका साकारात्मक फल आपको मिलेगा।

मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आने वाला रहेगा। आज आपकी नौकरी में प्रमोशन भी हो सकती है। आज किसी महिला मित्र से आपको गिफ्ट मिलेगा। आज गणेश भगवान के मंदिर के बाहर भोजन का दान करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज पुराने समय चला आ रहा कोई विवाद दूर हो जाएगा। आज आपके शत्रु भी आपके मित्र बनना चाहेंगे। आज सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जाएगा। किसी बड़े सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा।

आज पिता के सहयोग से कोई नया बिजनेस शुरु कर सकते हैं। बिजनेस में अत्यधिक सफलता मिलेगी। थियेटर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। किसी जरुरत मंद तो सवा किलो चावल का दान करें सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल