1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शरद पूर्णिमा में बन रहा है अमृत योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

गुरुवार: शरद पूर्णिमा में बन रहा है अमृत योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2017 07:38 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 08:07 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ सर्वाथ सिद्ध जैसा अमृत योग और यायीजयद योग लग रहा है। इस योग में कानून संबंधी समस्याओं से निपटने का सबसे अच्छा मौका है। जानिए आचार्य इंदु प्रकास से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का माहौल रहेगा। मगर समय रहते ही इन चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। युवाओं के लिए रोजगार के नए राश्ते खुलेंगे। आज किसी अच्छी कंपनी में आपकी जॉब लग सकती है।

आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आयेगा। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। आज समाज से जुड़े किसी संगठन की स्थापना करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। इससे समाज में लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मछलियों को दाना डालें। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के मसलों में आपको सफलता मिलेगी। केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन घुमने जा सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

आज पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कुवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे पिता की तलाश आज पूरी हो जाएगी। बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। गरीबों में वस्त्र का दान करें। धन संबंधी दिक्कते दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल