1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 07:40 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 07:40 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और आश्लेषा नक्षत्र है। साथ ही आज शाम 06:28 से कल पूरे दिन और शाम 05:41 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

सिंह राशि का राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बितेगा। परिवार में जिन गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ईमल आ सकता है। आज आपके व्यवहार से पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। केसर का तिलक लगाकर घर से बाहर जाएं। बिगड़े काम बनेंगे।

कन्या राशि का राशिफल
आज का दिन धार्मिक कार्यों में बितेगा। धर्म से रिलेटेड आपकी यात्रा होना संभव है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को आज किसी जॉब का ऑफर मिल सकता है। आपको व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है। आज अचानक से आपके घर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं, आज बच्चों की पढ़ाई में  सहायता करेंगे। तिल के लड्डू बनाकर दान करें, खुशियां मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल