1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 07:40 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 07:40 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और आश्लेषा नक्षत्र है। साथ ही आज शाम 06:28 से कल पूरे दिन और शाम 05:41 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

तुला राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से सीनियर आपसे खुश होंगे। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के टाइम टेबल में बदलाव करेंगे। जिससे करियर में कामयाबी मिलेगी । इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। घर में कोई पौधा लगाएं। आप ऊर्जावान बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि का राशिफल
आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज आपका कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। आज आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में भी वृद्धि  होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। जिसमें आपको घनलाभ होगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें. लवमेट के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है। आज आपके बच्चे आपको गुड न्यूज दे सकते हैं। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल