1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्रवार का राशिफल: बन रहा है रवियोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 07:40 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 07:40 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और आश्लेषा नक्षत्र है। साथ ही आज शाम 06:28 से कल पूरे दिन और शाम 05:41 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज आपका दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है।  स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटिटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। नई गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज खरीद सकते हैं। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। भगवान शंकर को जल अर्पित करें। आपका मानसिक तनाव कम होगा।

मीन राशि का राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हैं। आज व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज आपकी उलझनें कम हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। साथ ही लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं। आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल