1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: इन 2 शुभ योग के कारण 5 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, बनेंगे बिगड़े हर काम

गुरुवार: इन 2 शुभ योग के कारण 5 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, बनेंगे बिगड़े हर काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2017 08:05 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 08:05 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ गुरुवार और रवि योग भी है। आज दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से रवि योग शुरू होगा, जो कि कल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान किए गए कार्य सिद्ध होते हैं। जानइए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धन-लाभ मिलते रहेंगे। फिज़ूलखर्ची से बचें। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाएं किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी ज्वैलरी के प्रति सतर्क रहें। छात्र आज घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें सफलता जरुर हासिल होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल