1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: इन 2 शुभ योग के कारण 5 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, बनेंगे बिगड़े हर काम

गुरुवार: इन 2 शुभ योग के कारण 5 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, बनेंगे बिगड़े हर काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2017 08:05 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 08:05 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ गुरुवार और रवि योग भी है। आज दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से रवि योग शुरू होगा, जो कि कल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान किए गए कार्य सिद्ध होते हैं। जानइए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी । अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे आज वो पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर के लिये जायेंगे।

मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट होगी। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पार्टनर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है। गाय को रोटी खिलाने से तनाव कम होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल