1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

सोमवार: शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 07:41 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 07:41 am IST

आज रात 09 बजकर 25 मिनट पर शुक्रदेव कन्या राशि में जायेंगे और 2 नवम्बर तक यहीं पर रहेंगे। शुक्र के इस गोचर का अलग-अलग राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके साथ ही यायीजयद योग भी आज लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आज हर किसी को साथ लेकर चलने का दिन है। आज पारिवारिक रिश्तों में भी मिठास आयेगी। आज राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को समाज से जुड़ने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो पिता अपनी कन्याओं के लिए वर की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है।

आज आपको बेटी के लिए अच्छा वर मिल सकता है। आज आपको मनोरंजन के अवसर भी प्राप्त होंगे । माता काली की पूजा करें । जल्द ही तरक्की मिलेगी।

कन्या राशि
आज करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। इन अवसरों का भरपूर फायदा उठाएंगे। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। पूरा दिन खुद को तरौ-ताजा महसूस करेंगे। इस राशि के टीचरों को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसमें आप किसी अच्छे पद पर भी आसीन हो सकते हैं।

आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज कोई भी मुकाम हासिल कर लेंगे । गरीबों में सवा किलों चावल का दान करें । बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल