1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

सोमवार: शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 07:41 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 07:41 am IST

आज रात 09 बजकर 25 मिनट पर शुक्रदेव कन्या राशि में जायेंगे और 2 नवम्बर तक यहीं पर रहेंगे। शुक्र के इस गोचर का अलग-अलग राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके साथ ही यायीजयद योग भी आज लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा । ऑफिस में बॉस से किसी बात पर अनबन हो सकती है। बिना बात के किसी से वाद विवाद न करें। आज आर्थिक हालातों में पहले से सुधार आएगा। कहीं रूका हुआ धन आपको आसानी से मिल सकता है।

मीडिया से जुड़े लोगों को आज मान-सम्मान मिल सकता है। आपके कामों से खुश होकर संस्थान आपको कोई अवार्ड भी दे सकता है। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में पहले से सुधार आएगा। जरूरतमंदो में कपड़े का दान करें। हर मुश्किल का आसानी से हल निकलेगा ।

वृश्चिक राशि
आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपका पूरा मन लगेगा। इस राशि के लेखको को आज कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। आज आपके लेखों का प्रकाशन बड़े स्तर पर हो सकता है। युवाओं को आज नौकरी से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है।

आज बच्चें आपसे ज्यादा स्नेह और दुलार करेंगे। बच्चों के साथ कहीं पार्क में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी भी काम को करने में जल्दीबाजी ना करें। बिना सोचे समझे कदम आगे ना बढ़ाएं। पीपल के पेड़ पर जल चढाएं ,बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल