1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

सोमवार: शुक्र कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 07:41 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 07:41 am IST

आज रात 09 बजकर 25 मिनट पर शुक्रदेव कन्या राशि में जायेंगे और 2 नवम्बर तक यहीं पर रहेंगे। शुक्र के इस गोचर का अलग-अलग राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके साथ ही यायीजयद योग भी आज लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज आर्थिक रुप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। सपने सच होते नजर आयेंगे। आज सैलरी में इंक्रिमेंट होने की उम्मीद है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को शोहरत मिलेगी । आज कला के प्रदर्शन के लिए कोई बड़ा मंच आपको मिल सकता है।

आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना जरुरत के वाहन प्रयोग करने से बचें। आज सास्कृतिक समारोह या सम्मेलन में जाने का अवसर भी मिल सकता है । गाय को रोटी खिलाएं, दाम्पत्य संबंधों में मिठास बनी रहेगी ।

मीन राशि
आज आज लोगों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। आज पड़ोसियों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। शांति के साथ बात करने की आवश्यकता है। आज दफ्तर में फंसे हुए कामों में थोड़ा और समय लगेगा।

किसी अधिकारी के सहयोग से काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। हर किसी से प्रेम भाव से मिलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं, सारे काम बनेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल