1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: आ रहे है ये ग्रह आमने-समाने, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

शुक्रवार: आ रहे है ये ग्रह आमने-समाने, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2017 08:22 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 08:33 am IST

आज शुक्र और चंद्रमा आमने-सामने रहेंगे। जिसके कारण राशियों के लिए कष्टकारक होगा। इन राशियों की जेब खाली हो सकती है। वृष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातक कोई भी काम सोच-समझ कर करें। नहीं तो धन हानि हो सकती है।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर आज गौर किया जाएगा, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। नए काम धंधे पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। करीबी आज आपके सहयोग के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में आज कुछ रोचक बातें हो सकती हैं जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज सॉल्व हो जायेंगी।
तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे।
आमतौर पर आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा । कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी, जिनके साथ समय बिताने से वातावरण आनन्दमय हो जायेगा। अगर आप बच्चों के साथ यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह उचित समय है । पिता के रूप में उन्हें आपके प्यार एवं देखभाल की कितनी ज़रुरत है, यह समझने के लिए आपको एक अवसर मिलेगा ।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। नयी बुनियाद रखने के लिये दिन अनुकूल है। नये उपक्रमों की शुरुआत करने से लाभ जरूर होगा। किसी जरूरी काम में मित्रों का समर्थन न मिलने से मन उदास हो जायेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका तनाव कम होगा।

आज आपके सामने कुछ समस्यायें आयेंगी लेकिन आप उन समस्याओं से थोड़ी ही देर में उबर जाएंगे, उनका हल निकल आएगा। इस राशि के लोगों की व्यवसाय संबंधी छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी। छात्रों को आज कॉलेज जाते समय कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

समस्या वाहन के बिगड़ने से संबंधी भी हो सकती है। जिससे आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। हो सकता है कॉलेज ना जाकर रास्ते से ही घर वापस आना पड़े। स्वास्थ्य में आज गिरावट देखने को मिल सकती है । बेहतरी के लिये आज तली हुई चीजों को खाने से बचें । आज किसी जरूरतमंदों को भोजन करायें रिश्तों में मिठास आयेगी ।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल