1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: आ रहे है ये ग्रह आमने-समाने, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

शुक्रवार: आ रहे है ये ग्रह आमने-समाने, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2017 08:22 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 08:33 am IST

आज शुक्र और चंद्रमा आमने-सामने रहेंगे। जिसके कारण राशियों के लिए कष्टकारक होगा। इन राशियों की जेब खाली हो सकती है। वृष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातक कोई भी काम सोच-समझ कर करें। नहीं तो धन हानि हो सकती है।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। ऑफिस में आज उलझे हुए मामले क्लीयर हो जायेंगे, साथ ही काम भी पूरे हो जायेंगे। आज आपको कार्यक्षमता के आधार सफलता मिलेगी। धनलाभ के नये मौके मिलेंगे जिसके लिये आज कुछ नये तरीकों को अपनाने की कोशिश भी करेंगे। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्ग की राय जरूर लें। फायदा जरूर होगा।

आज आपको कहीं से खुशी देने वाला संदेश मिलेगा जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा। इनकम में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही खर्च के आसार बढ़ सकता है। खाने-पीने की चीजों की खरीददारी हो सकती है ।  दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कम्पटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ सूचना आपको मिलेगी।  लवमेट आज स्नान के बाद भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद धतूरे का भोग लगायें, रिश्तों में मधुरता आयेगी ।

मकर राशि
आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। वरना अच्छे इरादों के बावजूद काम आगे बढ़ा पाने में मुश्किल हो सकती है। आप व्यावहारिक धरातल पर सोच-समझकर प्लान बनाएं। कुछ देर लग सकती है लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी।

इस राशि के स्टूडेंट्स के सामने दुविधा की स्थिति रहेगी। सही कोर्स और उससे जुड़े करियर के चुनाव को लेकर कुछ परेशानी महसूस हो सकती है । करियर काउंसलर्स या गुरूओं का मार्गदर्शन अवश्य लें। धैर्य से अपनी रूचि और खूबियों के आधार पर आगे बढ़ें। आपके भविष्य के लिये लाभकारी होगा।  

इस राशि के लोग आज शाम किसी पार्टी और बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं । बच्चों के साथ लज़ीज़ खा़ने का लुफ्त उठाएंगे। उनके साथ खुशी के कुछ समय गुज़ारने पर खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी आज आपका बहुत अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से खुश होने के कारण आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद भी ले पायेंगे। लवमेट आज भोलेनाथ को ठन्डई चढ़ाएं। लोगों में बांटे, उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आयेंगी ।  

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल