1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: आ रहे है ये ग्रह आमने-समाने, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

शुक्रवार: आ रहे है ये ग्रह आमने-समाने, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2017 08:22 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 08:33 am IST

आज शुक्र और चंद्रमा आमने-सामने रहेंगे। जिसके कारण राशियों के लिए कष्टकारक होगा। इन राशियों की जेब खाली हो सकती है। वृष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले जातक कोई भी काम सोच-समझ कर करें। नहीं तो धन हानि हो सकती है।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल है। भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए काफी अच्छा समय है, अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें, साथ ही ऐसे परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नहीं रहे हैं।

आज अपने मन की बात सुनना ही आपके लिये उचित होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। उनके लिये आज का दिन फायदा देने वाला है । उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । ऑफिस में आज सभी लोग आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे। किसी काम के पूरे हो जाने पर आपको हौसला बढ़ाने वाली अच्छी-अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलेंगी।

आज दैनिक प्रयोग की चीजें ध्यान से अपने साथ रखें। वरना किसी चीज के न मिलने से आपको परेशानी हो सकती है, गुस्सा आ सकता है । आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है । रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विटामिन सप्लीमेंट ले सकते हैं ।

कन्या राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे अवसर आज आपको मिलेंगे जिससे आय में बढ़ौतरी होगी। यह अवसर आपके पास कोई अपरिचित व्यक्ति भी ला सकता है। कारोबार के मामलों में दिन शुभ है। सामाजिक सामारोह में कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। नए संपर्कों से आपके काम या कारोबार को फायदा पहुंचेगा, कामकाज में बढ़ौतरी होगी।  

आज किसी नये काम की शुरुआत आपको धनलाभ करा सकती है। आज आप किसी करीबी की मदद करेंगे जिससे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज किसी मित्र के साथ फोन पर लम्बी बात होगी जिससे आपकी टेंशन दूर हो जायेगी। आज जरूरी मामलों में पार्टनर से राय जरूर लें। सफलता जरूर हासिल होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जायेंगे। मानसिक संतुष्टि मिलेगी।  

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल